
illegal paddy seized: मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने शहर से 8 किलोमीटर की दूरी पर 135 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 3 लाख 8 हजार रुपए है। मंडी निरीक्षक प्रभारक ने बताया कि बिचौलिए और अन्य लोग खरीदी केन्द्रों में धान खपाने की कोशिश में लगे हैं। वे ओड़िशा का धान यहां पर ला रहे हैं।
इस बीच खबर मिली थी ओड़िशाका धान जगदलपुर में खपाने दो गाड़ियों में धान लाया जा रहा है। कृषि उपज मंडी बोर्ड की टीम रात करीब 8:30 बजे खुटपदर पहुंची और ओड़िशा की ओर से आ रही दो गाड़ियों को रोका। इनमें 144 क्विंटल धान मिला। धान को मंडी अधिनियम के प्रावधनों के तहत जब्त किया गया। धान सहित गाड़ी को नगरानार थाने के सुपूर्द किया गया है। पूछताछ करने पर इस संबंध में चालक कुछ नहीं बता पाए।
इससे पहले 3 दिसंबर को कार्रवाई के दौरान पकड़े गए धान को लेकर जब अधिकारियों ने गाड़ी चालक से पूछताछ की थी, तो उसने पहले धान की जगह मक्का होने की बात कही थीं, लेकिन जांच में धान मिला। संयुक्त संचालक केएल मंडावी और उप्पल नरेश शामिल थे।
illegal paddy seized: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अब तक धान के अवैध प्रकरण में कुल 23 मामले सामने आए हैं। वहीं मंडी बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अब तक संभाग भर में कारवाई करते हुए 1553 क्विंटल धान जब्त किया गया है। सबसे अधिक 8 मामले अब तक बकावंड ब्लॉक में मिले है, जबकि 6 मामलों के साथ ही जगदलपुर ब्लाक दूसरे नंबर पर है।
Published on:
11 Jan 2025 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG Ration Card: KYC के बाद भी राशनबंदी, बस्तर में हजारों APL कार्डधारकों को नहीं मिला दिसंबर का राशन

