
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल (Photo source- Patrika)
Kanwar Yatra 2025: श्रावण मास में धार्मिक आस्था से जुड़े कावड़ यात्राओं की श्रृंखला प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में प्रत्येक सोमवार को कावड़ यात्रा आयोजित किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विहिप एवं बजरंग दल का एक प्रतिनिधि मंडल बस्तर कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि कांवड़ यात्रा के सभी मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस एवं प्राथमिक चिकित्सा दल तैनात किए जाएं। इसके अलावा श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करते हुए यात्रा मार्गों पर स्थित मांस-मदिरा की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद रखा जाए। कांवड़ यात्रा के तहत प्रथम सोमवार जगदलपुर से प्राचीन देवड़ा शिव मंदिर, द्वितीय सोमवार जगदलपुर से रामपाल शिव मंदिर (रामायणकालीन), तृतीय सोमवार डिमरापाल से छिंदगांव प्राचीन शिव मंदिर, चतुर्थ सोमवार काकड़ी घाट से बस्तर प्राचीन शिव मंदिर में समापन होगी।
Kanwar Yatra 2025: : ज्ञापन देने के लिए विश्व हिंदू परिषद प्रांत प्रचार प्रसार सदस्य रोहन कुमार, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला सत्संग प्रमुख सोम ठाकुर, नगरनार प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, जिला गौ संवर्धन प्रमुख विष्णु ठाकुर, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, जिला अखाड़ा प्रमुख विक्रांत नाग, नगर मंत्री विक्रम ठाकुर, नगर संयोजक भवानी चौहान, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश रेली, शत्रुघ्न कश्यप, अभिषेक साहू, तमिश नायडू, मनीष भाटी, कृष बाजपाई सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Updated on:
12 Jul 2025, 12:13 PM IST
Published on:
12 Jul 2025, 12:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.