प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में चूल्हे पर उपले और लकड़ी के सहारे ही भोजन बनाने को मजबूर महिलाओं को बेहतर ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन मुफ्त में दिये गये थे। इससे गरीब परिवारों की रसोई तक बेहतर ईंधन पहुंच गया, लेकिन लगातार गैस की बढ़ती कीमतों के चलते ये परिवार चूल्हे पर धुएं के बीच खाना बनाने के लिए मजबूर थे। वर्तमान में गैस की कीमत में कमी और सब्सिडी के नियमित होने से इसके उपभोक्ताओं में उत्साह है।