वहीं रेडक्रॉस के 2 कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। हालांकि, इस मामले में एक अन्य आरोपी अकाउंटेंट राजेश मिश्रा को बचाने की कोशिश की गई है। दरअसल, पत्रिका ने जब पूरे मामले का भंडाफोड़ किया था, तब अकाउंटेंट राजेश और सुपरवाइजर आसिफ ही मुख्य आरोपी थे। इन्हीं दोनों ने पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ. डीवी बघेल को माफीनामा लिखकर खून बेचना स्वीकार किया था। इनमें से एक आरोपी को ही घोटाले का दोषी बताया गया है। जबकि, दूसरे को बचाने की कोशिश की गई है।