
Naxal Terror : बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को नक्सलियों के बिछाए 21 आईईडी को बरामद किया है। इसके अलावा कोरमा के जंगल में नक्सलियों के एक कैंप को भी ध्वस्त किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस बल पर हमला करने की नीयत से नक्सलियों ने सीरियल ब्लास्ट करने इन आईईडी को प्लांट किया था।
Naxal Attack : सर्चिंग के लिए निकली टीम को डिमाइनिंग के दौरान पालनार और सावनार के बीच सड़क पर, सड़क किनारे और पेड़ की छांव में आईईडी प्लांट किए हुए दिखे। इन आईईडी को बम डिस्पोजल स्क्वायड ने निकालकर सुरक्षित डिफ्यूज किया है। (bijapur naxal) यह सारे आईईडी एक के बाद एक दस-दस मीटर के फासले पर लगाए गए थे। इसके अलावा गंगालूर पुलिस को कोरमा मुनगा के जंगल में नक्सलियों के जमावड़े की खबर लगी थी।
CG Naxal's : एसपी आंजनेय वार्षणेय ने बताया कि फार्स उनकी घेराबंदी के लिए सुबह रवाना हुई। कोरमा के जंगल में नक्सलियों को पुलिस के आने की भनक मिल गई। वे वहां से तत्काल भाग गए। यहां पहुंची डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 ने नक्सलियों के ठहरने के ठिकाने को नष्ट कर दिया। इससे पहले संयुक्त पुलिस बल व नक्सलियों के बीच गोलीबारी भी हुई। पुलिस के हावी होने पर नक्सली अपना अस्थायी कैम्प छोड़कर भागने सफल रहे।
Updated on:
17 Dec 2023, 12:33 PM IST
Published on:
17 Dec 2023, 12:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.