30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cabinet Minister : “विष्णु राज” के मंत्री कौन ? बस कुछ ही देर में होगा तय.. मंत्रियों के चेहरे पर मुहर लगाने दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM

Cabinet Minister Name : पिछले कुछ दिनों से 10 मंत्रियों के नामों पर चल रहे कयासों का दौर थम सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 17 Dec 2023, 12:21 PM IST

cabinet_minister_.jpg

Cabinet Minister Name List : पिछले कुछ दिनों से 10 मंत्रियों के नामों पर चल रहे कयासों का दौर रविवार को थम सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा रविवार को दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से शाम को मुलाकात करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों के अलावा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे। शीर्ष नेतृत्व से राय मशविरा करने के बाद ही 10 मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद अगले दिन सोमवार को ही सभी वापस रायपुर आएंगे। संभवत: सोमवार की शाम को राजभवन में मंत्रियों को शपथ भी दिलाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : Bulldozer Action In Budhatalab : जल्द ही टूटेगा बूढ़ातालाब का गार्डन... करोड़ों रुपए की लागत पर चलेगा बुलडोजर

कांग्रेस की मदद करने वालों पर गिरेगी गाज

भाजपा के सूत्रों के अनुसार ऐसे अधिकारियों पर सबसे पहले गाज गिरेगी, जिन्होंने चुनाव के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को परेशान करने और कांग्रेस को मदद करने का काम किया है। जिन अधिकारियों की भाजपा द्वारा निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी, उन पर अब तलवार लटकने लगी है।

पिछली सरकार में साइडलाइन वाले अधिकारी लगे जुगाड़ में

बताया जाता है कि कांग्रेस सरकार में जो वरिष्ठ अधिकारी लूप लाइन में चले गए थे, वे भाजपा की सरकार आने के बाद फ्रंटलाइन में आने के लिए विधायकों और नेताओं के दरवाजे पर अब हाजिरी लगा लगा रहे है। इसमें मंत्रालय के आला अधिकारियों से लेकर पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं।

रविवार को 11 बजे राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा से अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेने के बाद रामविचार नेताम 19 दिसंबर को नए विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें : Train Cancelled : क्रिसमस में यात्रियों की बड़ी मुसीबत.. सिकंदराबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले देखें लिस्ट

प्रोटेम स्पीकर लेंगे आज शपथ

मंत्रालय और सचिवालय के अधिकारियों में इन दिनों नई सरकार में फेरबदल को लेकर चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार नई सरकार विधानसभा सत्र (19 दिसम्बर से 21 दिसम्बर) के बाद ही प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर सकती है, जिसमें सबसे पहले सीएम सचिवालय के अधिकारी बदले जा सकते हैं। इसके बाद जिलों के कलेक्टर, एसपी सहित अन्य प्रमुख विभागों के अधिकारियों के बदले जाने की चर्चा है।