24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxal attack: मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराया 7 नक्सली, बरामद किए भरमार बंदूकें और ये सब, देखे वीडियो

Naxal attack: लाल आतंक का हुआ खात्मा, छत्तीसगढ़ के नक्सल (Naxalites) प्रभावित जगदलपुर से 35 किलोमीटर के दुरी में हुई मुठभेड़
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 27 Jul 2019, 8:40 PM IST

NAXAL ENCOUNTER

File Photo

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर अंतर्गत तिरिया में मुढभेड़ (Naxal attack) की खबर सामने आई है जिसमे सात माओवादियों को मार गिराया गया है।जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर माचकोट स्थित तिरिया के जंगलों में शनिवार शाम करीब 4 बजे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में माओवादियों (Maoists) को ख़त्म किया गया है।आपको बता दे घटनास्थल से मारे गए माओवादियों के शव के साथ ही एक इंसास और तीन भरमार बंदूकें भी बरामद हुई हैं।

1 लाख रुपए नहीं लौटा पाया तो कर लिया कारोबारी का अपहरण, जमकर पीटा, फिर किया ये काम

बस्तर एसपी दीपक झा के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में लगातार माओवादियों (Maoists Moments in chhattisgarh) के मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी।आज इस मामले में ओडिशा के कुछ बड़े माओवादी लीडरों (Naxal leader) के आने की सूचना भी थी। इसके बाद अनुमान लगाया गया कि वे यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसे देखते हुए बिना देर किए ऑपरेशन लॉन्च किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व बल (डीआरजी) की तीन कंपनियां शामिल थीं।

बी.आर. मंडावी की अगुआई में टीम ने शनिवार की दोपहर माओवादियों की पक्की निशानदेही पर कार्य करते हुए मौके पर पहुंची और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इसी बीच माओवादियों ने जवानों को देखकर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग (Naxal attack) शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद माओवादी (Maoists) अपनी कमजोर स्थिति को देखते हुए जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। मुठभेड़ थमने के बाद जब जवानों ने घटनास्थल की जांच की तो वहां से सात माओवादियों के शव बरामद किए गए।

Read More Naxal attack News on Patrika .