लैंडस्लाइड वाली जगह डीआरएम, पता चला लगातार धंसक रही पहाड़ी इसलिए हो रही देरी
जगदलपुरPublished: Oct 18, 2023 12:28:19 pm
Jagdalpur News: मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद ने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केके लाइन में मनाबार और जराती के बीच जिस जगह लैंडस्लाइ हुई है वहां पहुंचे।


लैंडस्लाइड की जगह पर अब भी धंसक रही पहाड़ी
जगदलपुर। Chhattisgarh News: मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद ने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केके लाइन में मनाबार और जराती के बीच जिस जगह लैंडस्लाइ हुई है वहां पहुंचे। यहां जानकारी ली तो पता चला कि पहाड़ धंसकने की घटना बार बार हो रही है यही वजह है कि काम की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया और बहाली और विकास गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण रेलवे सुविधाओं और सेवाओं की सुरक्षा, गुणवत्ता और विकास सुनिश्चित करने पर केंद्रित था।