इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों डीएफए दुर्ग, रायपुर, कोरबा, कोरिया, बिलासपुर, बलौदाबाजार भाग लेंगी। इसका फाइनल मैच 3 नवंबर को है। उदघाटन के दिन दो मैच होंगे। जिसमे पहला मैच दोपहर 2 बजे डीएफए कोरिया और बलौदा बाजार और 3 बजे दूसरा मैच डीएफए रायपुर विरुद्ध बिलासपुर के मध्य खेला जाएगा।छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के द्वारा आयोजित विभिन्न रजिस्टर्ड फुटबॉल प्रतियोगिता में बस्तर संभाग से इस वर्ष फिटनेस टेस्ट पास सभी रैफरी की पोस्टिंग हो रही है। उक्त जानकारी डीएफए बस्तर रैफरी प्रमुख रूपक मुखर्जी ने दी।