नर्मदेश्वर लाल ने माइक्रो प्रेक्षक को संबंधित प्रक्रियाओं पर विशेष रूप से ध्यान देने कहा । जिसमें मॉक पोल प्र्रिक्रयाएं, ईवीएम और वीवीपीएटी को सील करना, मतदान एजेंटों की उपस्थिति, उनके संबंध में ईसीआई के निर्देशों का पालन, प्रवेश पास प्रणाली का पालन और पहुंच मतदान केंद्र, ईसीआई दिशानिर्देशों के अनुसार मतदाताओं की उचित पहचान के लिए पहचान और रिकॉर्डिंग प्रक्रियाएं, अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाता सूची (एएसडी सूची), अमिट स्याही का अनुप्रयोग, मॉक पोल और मतदान के दौरान डीवीएम, वीवीपीएटी को बदलना शामिल है। इसके अलावा रजिस्टर फॉर्म में मतदाताओं के विवरण और उनके द्वारा दिखाए गए वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों को नोट करना, मतदान की गोपनीयता, मतदान एजेंटों का संचालन, उनकी शिकायतों पर नजर रखने कहा है। माइक्रो प्रेक्षक को बैठक में निर्देश दिए गए कि आयोग के अनुदेशों के किसी भी विचलन को नोट ,किसी भी कारण से मतदान में गड़बड़ी की जा रही है, तो वह मोबाइल फोन, पुलिस वायरलेस आदि सहित संचार के किसी भी माध्यम से तुरंत सामान्य प्रेक्षक के ध्यान में लाए।