विजय भास्कर बताते हैं कि साइकिल यात्रा के पीछे बिना प्रदूषण के ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने का प्लान था। इसलिए वे साइकिल में यात्रा कर रहे हैं। अब तक वे 9 महीने में करीब 21 राज्यों से होकर गुजर चुके हैं। छग 22 वां राज्य है। (cg jagdalpur news) इस दौरान 900 से अधिक शैक्षणिक व अन्य संस्थानों में स्वच्छता को लेकर लेक्चर दे चुके हैं। वह 13 हजार किमी की यात्रा कर चुके हैं। वह यूपी, उत्तराखंड, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर से होते हुए म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, मलेशिया से होते हुए सिंगापुर जाएंगे। 15 हजार किलोमीटर का लक्ष्य दिसंबर 2023 तक तय करने का लक्ष्य रखा है। क्योंकि सिंगापुर विश्व का सबसे स्वच्छ देश है। (cg news today) इसलिए वहां रहकर यह कैसे हुआ यह समझने के लिए वहां तक का सफर तय किया है।