11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 December 2023 : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल ऐलान का काउंटडाउन जारी, एक क्लिक में पढ़ें राजस्थान समेत देश-दुनिया की बड़ी खबरें

25 December 2023 Top and Latest News Updates : एक क्लिक में पढ़ें राजस्थान समेत देश-दुनिया की बड़ी खबरें
3 min read
Google source verification
25 December 2023 Top and Latest News Updates on Patrika

आज का सुविचार

इन्सान हमेशा अपने भाग्य को कोसता है, ये जानते हुए भी कि भाग्य से ऊँचा उसका कर्म है जो कि स्वयं उसके हाथों में है

आज क्या खास

- राजस्थान में इंतजार के बीच मध्यप्रदेश में आज नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 18 से 20 मंत्री शामिल होंगे मोहन यादव सरकार में, राज्यपाल मंगूभाई पटेल दिलाएंगे मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ सुबह साढे़ नौ बजे

- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती आज, केंद्र सरकार मना रही इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में

- तीसरा अटल गौरव सम्मान समारोह नई दिल्ली में होगा आयोजित, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 35 विभूतियों को अटल गौरव सम्मान और 11 अन्य लोगों को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड करेंगे प्रदान

- मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में ब्राह्मण समाज स्नेह मिलन समारोह आज 3 बजे से मुहाना रोड स्थित एक गार्डन में

- जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) का एनुअल डे और एलुमिनाई मीट आज

- प्रभु यीशु के जन्म का पर्व क्रिसमस आज, गिरजाघरों में होगी विशेष आराधना, सांता बांटेंगे उपहार

- स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बीकानेर के कऱणी स्टेडियम में आज से नेशनल लेवल स्कूल अंडर- 19 वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता आज से, 25 टीमों के 375 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम

- यूपी के गौतमबुद्ध नगर में आज से शुरू हो रहा 'संस्कृति उत्सव 2023’, राज्य सरकार का संस्कृति विभाग दे रहा प्रदेश के लोक कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मंच

- राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, आज पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में घने से अति घना कोहरा संभावित, आगामी दिनों में मौसम रहेगा शुष्क, फिर 31 दिसंबर से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

खबरें आपके काम की

राजस्थान की खबरें

- राजस्थान में 11 और कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत, मौत की वजह हालांकि सड़क दुर्घटना बताई जा रही है, 24 घंटे में 722 सैंपल की जांच में जयपुर में सबसे ज्यादा 7 रोगी मिले, 6 केस अकेले एसएमएस में, एक कांवटिया अस्पताल में मिला

- जयपुर में 5 से 7 जनवरी तक होने वाली पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन में ठहरेंगे, तीन दिन तक वीवीआईपी मूवमेंट के कारण राजधानी में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

- कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर नागपुर में 28 दिसंबर को होने वाली महारैली में राजस्थान से 2000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

- अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रेलवे 15 जनवरी से जयपुर ,जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा से चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, तीस फीसदी ज्यादा देना होगा किराया श्रद्धालुओं को

- फुलेरा-गोविंदी मारवाड़ के बीच तकनीकी कार्य के चलते फुलेरा-जयपुर ट्रेन बुधवार तक और जयपुर-नारनौल-जयपुर ट्रेन मंगलवार तक प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी

- भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लालराम बैरवा के एसडीएम नेहा छीपा को सार्वजनिक समारोह में धमकाने के मामले में राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिख कर कहा ऐसे तो फील्ड में काम करना कठिन होगा

- भीलवाड़ा जिले के मांडल के भाजपा विधायक उदयलाल भडाणा ने एक कार्यक्रम में कहा कि अब हम राजस्थान में गुंडों का एनकाउंटर करेंगे, सरकार ने पुलिस से कह दिया है ज्यादा करे तो गुंडों का एनकाउंटर कर दो

- भरतपुर की सेवर जेल में बंद एक गैंगस्टर देवराज उर्फ देवेंद्र जाट ने फोन कर दो ज्वैलर्स को धमकाया, एक-एक करोड़ रुपए दो वरना गोगामेड़ी जैसा हाल कर देंगे

- चूरू के सरदारशहर उपखंड के रातूसर गांव में तार चोरी के संदेह में दो दलितों के साथ 7-8 लोगों ने की मारपीट, पिटाई से एक दलित की मौत

- बालोतरा जिले के समदड़ी रेलवे स्टेशन पर जोधपुर से पालनपुर जा रही यात्री रेलगाड़ी के दो कोच के पहिये पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

- राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने न्यायिक सेवा के अधिकारी केशव कौशिक को भरतपुर जिला न्यायाधीश और उनके स्थान पर भंवर लाल बुगालिया को वक्फ न्यायाधिकरण में पीठासीन अधिकारी लगाया

- जमवारामगढ़ से 1993 से 1998 तक दसवीं विधानसभा में विधायक रहे डॉ. रामराय शर्मा (81)का रहे जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल में निधन

देश-दुनिया की खबरें

- वित्तीय वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न में करदाता को बताना होगा कहां से कितना आया कैश, आयकर विभाग ने जारी किए फार्म 1 और 4

- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हौसले बुलंद, नमाज पढ़ रहे पूर्व पुलिस अफसर को मोहम्मद शफी की गोली मार कर हत्या

- असम में 42 साल बाद नजर आई उड़न गिलहरी, यह निशाचर गिलहरी आखिरी बार 1981 में देखी गई थी

- अंडर वर्ल्ड डॉन और मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम की मुंबई और रत्नागिरी स्थित चार संपत्तियों की नीलामी 5 जनवरी को होगी

- मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने 20 जनवरी से फिर से आमरण अनशन शुरू करने का किया ऐलान, मुंबई के आजाद मैदान में करेंगे अनशन

- मराठा आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट अपने 2 मई 2021 के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर 24 जनवरी को करेगा सुनवाई

- महाराष्ट्र में 150 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी कांग्रेसी विधायक सुनील केदार की विधानसभा की सदस्यता समाप्त, राज्य विधानमंडल ने जारी किया नोटिफिकेशन

- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 46 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की जीत