30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा के लिए दिया 171. 12 करोड़ का दान, आज होगा सम्मान

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 27वां राज्य स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह 11 सितम्बर को प्रात: 11 बजे बिड़ला सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 11 Sep 2023, 11:31 AM IST

rajasthan_patrika_news_.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 27वां राज्य स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह 11 सितम्बर को प्रात: 11 बजे बिड़ला सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्ष शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान करेंगी तथा राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग राजेंद्र सिंह यादव व राज्य मंत्री तकनिकी शिक्षा डॉ.सुभाष गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर 142 भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा। भामाशाहों से शिक्षा विभाग को शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कुल 171.12 करोड़ रुपए की सहायोग राशि प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें : गांवड़ी तालाब पर वॉकिंग ट्रैक का मामला : पांच साल हो गए काम हुए, अब बदहाल होने लगा, जानिए पूरा मामला

75 लाख रुपए स्कूल के लिए करवाया दान: महात्मा गांधी स्कूल, गांधी नगर की प्रिंसिपल कुमुद शर्मा को सोमवार को भामाशाह प्रेरक के रूप में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने स्कूल के लिए 75 लाख का दान करवाया है, जिसके तहत चार नए कैमरे, 20 टॉयलेट, 25 पंखे, चार स्मार्ट क्लासरूम, 25 कंप्यूटर सिस्टम, दो आरओ, 8 अलमारी, पूरे भवन को पेंट, दो कक्षा कक्ष में पूरा फर्नीचर तथा मेट इत्यादि का काम करवाया है।

यह भी पढ़ें : करंट की चपेट में आने से बकरी की मौत, बकरी को बचाने गया काश्तकार झुलसा

21वीं वार होगा सम्मान: कोलकाता निवासी नेमीचंद तोषनीवाल पिछले 21 सालों से शिक्षा के लिए दान कर रहे हैं। अभी तक स्कूलों के लिए 50 करोड़ से अधिक राशि दान कर चुके हैं। इस बार उन्हें 21वीं बार सम्मान दिया जाएगा। मूलत: नागौर जिले के रहने वाले नेमीचंद का कहना है कि मंदिर में दान देने के बजाय स्कूलों में दान की जरूरत है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी तो समाज शिक्षित होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग