
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/मेड़ता/नागौर। रेण गांव के निकट की चोलियास ग्राम पंचायत क्षेत्र के ईग्यासनी गांव में शनिवार सुबह बस स्टैंड के पास लगे एक विद्युत टावर में करंट आने से एक बकरी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकी बकरी को बचाने गया एक काश्तकार गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे ग्रामीणों ने तत्पर दिखाते हुए रेण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से अजमेर रैफर किया गया।
ग्रामीण सतपाल छरंग ने बताया कि टावर में लगे विद्युत तारों में स्पार्किंग के चलते टावर में करंट आने लगा। टावर के पास घास चर रही बकरी टावर की चपेट में आ गई। दूर अन्य बकरियों को चरा रहे काश्तकार ने टावर के पास तडपड़ाती बकरी को देखा तो बचाव किया, जिसमें काश्तकार तोलाराम जाट (55) गंभीर रूप से झुलस गया। तोलाराम करंट के ऐसे चपेट में आया की उसके कपड़ों ने आग तक पकड ली। गनीमत रही की टावर के पास के रास्ते से गुजर रहे गांव के युवा दिनेश छरंग, गजेन्द्र, अशोक छरंग ने जान जोखिम में डालकर तोलाराम को टावर से दूर किया। गंभीर रूप से झुलसे तोलाराम को रेण राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से घायल को अजमेर रैफर किया गया। घ्टना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रेण कांस्टेबल रामनिवास, रामप्रसाद ने आवश्यक कार्रवाई आरंभ की। वहीं घाटना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे बुटाटी जीएसएस के अधिशासी अभियंता ने टावर के चारों ओर तारबंदी कर घटना की जानकारी ली।
गांव के बस स्टैंड के पास टावर में करंट की चपेट में आए काश्तकार की खबर ज्यों गांव में फैली वैसे ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घाटना के बाद मौके का जायजा लेने पहुंचे बुटाटी जीएसएस के अधिशासी अभियंता सहित अधिकारियों को ग्रामीणों ने इस लापरवाही के चलते खरीखरी सुनाई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि ईग्यासनी में विद्युत से संबंधित बार-बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं की। इसी का यह नतीजा निकला। अब तो स्पार्किंग के चलते केवल टावर में करंट आया है। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने स्पार्किंग को रोकने के लिए विद्युत तारों में पत्थर लटका रखे हैं। जिन पर उनका कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान ग्राम सरपंच जसाराम छरंग, मोडाराम, कानसिंह, रामकिशोर, फौजी हरेन्द्र, सेवानिवृत फौजी पहलाद छरंग, किरपाराम मेघवाल, मुकेश, सुशील, अनील छरंग, सुरेश विश्नोई आदि मौजूद थे।
Published on:
10 Sep 2023, 5:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.