16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद पांच, विशेषज्ञ दो, लंबी कतारों में मरीज बेहाल

बस्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण गर्मी में लंबी कतारों में जूझने को मजबूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deendayal Koli

•

Updated: 1 Jun 2018, 12:50 PM IST

chc

पद पांच, विशेषज्ञ दो, लंबी कतारों में मरीज बेहाल

जयपुर

जयपुर जिले के बस्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना हजार से डेढ़ हजार मरीज आते हैं। यहां पांच विशेषज्ञ के पद हैं लेकिन दो ही विशेषज्ञ मौजूद हैं। यहां आने वाले गंभीर मरीजों को राजधानी के लिए रैफर कर दिया जाता है। बस्सी कस्बे सहित क्षेत्र की जनसंख्या चार लाख से ज्यादा होने के बावजूद मरीजों को विशेषज्ञों के अभाव में जयपुर रैफर कर दिया जाता है। यह बस्सी का सबसे बड़ा सीएचसी है। इसमें स्टाफ की कमी के साथ डॉक्टरों की भी कमी है। बावजूद इसके भीषण गर्मी में जहां लोग दूरदराज से अपने परिजनों को दिखाने के लिए आते हैं और लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं लेकिन जब डॉक्टर को दिखाते हैं तो डॉक्टर उन्हें यह हवाला देकर जयपुर रैफर कर देते हैं कि यहां विशेषज्ञ नहीं है।

पेयजल के लिए भी भटकते हैं मरीज

भीषण गर्मी में मरीजों को बैठने के लिए व्यवस्था नहीं है वहीं पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर जूझना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि उन्हें पानी के लिए बोतल लेकर पानी पीना पड़ता है। पानी की व्यवस्था तो है लेकिन लोग नल टूट हुए हैं।

इमरजेंसी में भी डॉक्टर नहीं

यह पचास बेड का अस्पताल है लेकिन इमरजेंसी सेवा में एक भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहता है। क्षेत्र में छह पीएचसी व तीन सीएचसी होने के बावजूद 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज बस्सी सीएचसी में आते हैं। प्रात: आठ बजे अस्पताल खुलते ही अस्पताल में पर्ची कटाने वालों की भीड़ लग जाती है वहीं डॉक्टरों के पास भी मरीजों को दिखाने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जानकारी के अनुसार बस्सी सीएचसी दो मंजिला है। दूसरी मंजिल पर केवल मात्र जननी सुरक्षा की महिलाओं को ही एक वार्ड में रखा जाता है जबकि सारे वार्ड पर डॉक्टरों की कमी के कारण ताले लटके हुए हैं। बस्सी विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार लाख की आबादी के बावजूद यहा आइसीयू की कोई सुविधा नहीं है।

ये विशेषज्ञ नहीं

अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ, सर्जन, नेत्र, नाक-कान-गला, पेट आंत संबंधी विशेषज्ञ नहीं होने के कारण यहां जयपुर के लिए रैफर कर दिया जाता है। यहां हृदय रोग विशेषज्ञ के लिए थ्रीजी इसीजी मशीन नहीं है जिसकी वजह से कई बार हृदय रोग मरीज को तुरंत जयपुर कूच करना पड़ता है।

एनबीएसयू कक्ष पर लगा ताला

लाखों रुपए की लागत से दो मंजिला अस्पताल बनाने के बाद एनबीएसयू कक्ष बनाने के बाद उस पर ताला जड़ा रहता है। यहां बीमार शीशु के पैदा होते ही उसे तुरंत जयपुर रैफर कर दिया जाता है।

तीन दिन का आउटडोर
31 मई 1009
30 मई 1040
29 मई 978

मरीजों को सुविधा के लिए विशेषज्ञों की कमी है। यहां स्टाफ की भी बहुत ज्यादा कमी है। इस कारण मरीजों को परेशानी होती है। - डॉ. दिनेश मित्तल, प्रभारी, सीएचसी बस्सी