Gold Smuggling News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को फिर तस्करी का सोना पकड़ा गया। कस्टम विभाग की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर करीब 872 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है। तस्करी के सोने की कीमत करीब 48.43 लाख रुपए बताई जा रही है। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तस्कर शारजाह से सोना लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा था, जहां पर कस्टम विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान पकड़ा है। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध लगने पर यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। एक्सरे मशीन से यात्री की जांच की गई। पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने यात्री के सामान की सघनता से जांच की है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो यात्री रोडियम प्लेटेड तारों में छिपाकर लाया सोना था, जिसे ट्रॉली बैग के किनारों में छुपाया हुआ था।