17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाबी नगर में अब हवामहल और ईमारतों का बदलेगा नजारा, 50 हजार स्मार्ट लाइट्स से रात में जगमग होंगे परकोटे के बाजार

गुलाबी नगर जयपुर का चौड़ा रास्ता—जौहरी बाजार इलाका जल्द ही रात के समय जगमगाते नजर आएंगे,स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाई जा रही हैं 50 हजार लाइट्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 30 Nov 2017, 11:19 AM IST

50 thousand smart lights in Jaipur under Smart City Project

गुलाबी नगर जयपुर का चौड़ा रास्ता—जौहरी बाजार इलाका जल्द ही रात के समय जगमगाते नजर आएंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत परकोटा में साढ़े 19 करोड़ की लागत से फसाड इल्यूमिनस वर्क करवाया जा रहा है। परकोटा के दोनों प्रमुख बाजारों और 5 दरवाजों को जगमग करने के लिए 50 हजार लाईट्स लगाई जा रही हैं।

रंग—बिरंगी आभा बिखेरनी वाली ये लाइट्स चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, हवामहल, छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ पर लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ये लाइट्स परकोटा के बरामदों और हवामहल सहित प्रमुख इमारतों को रात के समय बेहद आकर्षक लुक देंगी। आपको बता दें कि परकोटा के फसाड इल्यूमिनिशन वर्क के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने टूरिज्म सर्किट योजना के तहत 31 करोड़ रूपए स्वीकृत किए थे। इसके बाद जुलाई 2017 में पुरातत्व विभाग ने 27 करोड़ रूपए के टेंडर जारी किए। लेकिन ओपन टेंडरिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के बीच कड़े मुकाबले के कारण टेंडर कॉस्ट साढ़े 19 करोड़ पर आ गई। अगले महीने फसाड इल्यूमिनेशन वर्क का उद्घाटन होने की उम्मीद बताई जा रही है।

हवामहल, बरामदों, ईमारतों का बदलेगा नजारा, फसाड़ इल्यूमिनिशन प्रोजेक्ट के तहत परकोटा के चयनित इलाके में स्मार्ट डिटेलिंग लाइट्स लगाई जा रही है। इन जगहों पर परकोटा की स्थापत्य कला को निखारने वाली डिटेलिंग लाइट्स ज्यादा लगाई जाएंगी। ये परकोटा के बरामदों और हवामहल सहित प्रमुख इमारतों को रात के समय बेहद आकर्षक लुक देंगी। टूरिज्म सर्किट योजना से फंडिंग केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने टूरिज्म सर्किट योजना के तहत 31 करोड़ रूपए स्वीकृत किए। इसके बाद जुलाई 2017 में पुरातत्व विभाग ने 27करोड़ रूपए के टेंडर जारी किए। लेकिन ओपन टेंडरिंग में प्रोजेक्ट की लागत 19.56 करोड़ रही। फसाड इल्यूमिनिशन प्रोजेक्ट कंसल्टेंट फर्म आभा नारायण लाम्बा ने तैयार किया है।

टूरिज्म की बदलेगी तस्वीर - पुरातत्व और पर्यटन विभाग का दावा है कि फसाड लाइट इल्यूमिनिशन प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद रात के समय चारदीवारी के बाजारों और हवामहल का नजारा ही बदल जाएगा। यहां रंगबिरंगी रोशनी से सबकुछ बेहद खूबसूरत दिखेगा। पर्यटक रात के समय यहां आना पसंद करेंगे। इससे जयपुर में पर्यटन की तस्वीर ही बदल जाएगी। गर्मियों के मौसम में लोग जयपुर कम आते हैं। नाइट टूरिज्म होने से रात के नजारे को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे।

यहां लगेंगी खास लाईट्स - चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, हवामहल ,छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़

ये गेट होंगे जगमग - अजमेरी गेट ,सांगानेरी गेट, न्यू गेट, जोरावर सिंह गेट, चांदपोल गेट ,

परकोटा में फसाड इल्यिूमिनेशन वर्क चल रहा है। ठेकेदार फर्म ने चौड़ा रास्ता स्थित महाराजा लाईब्रेरी पर डिटेलिंग लाइट्स लगा दी है। बाकी जगहों पर लगाने का काम चल रहा है।

-माधव शर्मा, इंजीनियर, पुरातत्व विभाग