29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023: बसपा से जीतकर कांग्रेस में विलय हुए इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Rajasthan Election 2023: बसपा से जीतकर कांग्रेस में विलय हुए इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Rajasthan Election 2023: बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को अवैधानिक बताते हुए भाजपा-बसपा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने इस विलय को अवैधानिक दल-बदल बताते हुए विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 30 Oct 2023, 9:50 AM IST

bsp_congress.jpg

Rajasthan Election 2023: बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को अवैधानिक बताते हुए भाजपा-बसपा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने इस विलय को अवैधानिक दल-बदल बताते हुए विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी, जिसे हाईकोर्ट ने नहीं मानी और दिलावर की याचिका यह कहते हुए रद्द कर दी थी कि विधानसभा अध्यक्ष का फैसला आ चुका है। इसके बाद दिलावर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे। वहां से भी अभी तक किसी तरह की राहत दिलावर को नहीं मिली।

ये विधायक हुए थे कांग्रेस में शामिल
2018 में बसपा से जीत कर आए जोगिन्दर सिंह अवाना, दीपचंद खेरिया, राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, लाखन सिंह, वाजिब अली, संदीप यादव कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : राजस्थान भाजपा की आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें


दो तो अब कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी
कांग्रेस ने इस बार जो प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उनमें उन विधायकों को भी टिकट दिया गया है, जो 2018 में बसपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वाजिब अली को नगर और लाखन ङ्क्षसह को करौली से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।