10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हथियारबंद इनामी बदमाशों के आने की सूचना पर कमिश्नरेट में खलबली

कार से हरियाणा के बदमाशों के आने की सूचना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 24 Jun 2018, 9:14 PM IST

jaipur

हथियारबंद इनामी बदमाशों के आने की सूचना पर कमिश्नरेट में खलबली

धीरेन्द्र भट्टाचार्य / जयपुर। पड़ोसी राज्य हरियाणा के ईनामी चार हथियारबंद बदमाशों के कार से शहर की ओर आने की सूचना पर कमिश्नरेट में खलबली मच गई। इस पर तत्काल पूरे शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई और प्रत्येक कार की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल की गई। सशस्त्र नाकाबंदी देख वाहन चालकों में सनसनी फैल गई। शहर में करीब दो घंटे तक नाकाबंदी रही। पुलिस का दावा है कि सघन नाकाबंदी देख बदमाश सीकर के रास्ते से वापस हरियाणा की तरफ भाग गए।

डीसीपी (साउथ) विकास पाठक ने बताया कि क्राइम ब्रांच को हरियाणा पुलिस ने दोपहर में एक कार में चार हथियारबंद बदमाशों के जयपुर की ओर जाने की सूचना दी थी। इसपर दोपहर करीब ढ़ाई बजे पूरे शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई। कार में सवार ईनामी बदमाशों के पास अत्याधुनिक स्वचालित हथियार भी बताए गए। जिसके चलते नाकाबंदी के दौरान पूरी तरह चौकसी रखने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही हथियारों से लैस जवानों को भी लगाया गया था।

सशस्त्र नाकाबंदी
कार में हथियारबंद बदमाशों के होने की सूचना पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों के अलग-अलग दलों ने शहर के प्रत्येक प्रमुख मार्ग और चौराहों पर बेरिकेड्स लगा कर नाकाबंदी कर ली। इस दौरान पुलिसकर्मी प्रत्येक कार की मुस्तैदी से जांच करते नजर आए। दोपहर करीब ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे सघन नाकाबंदी का दौर चला।

वापस लौट गए
डीसीपी पाठक का दावा है कि शहर में सशस्त्र नकाबंदी देखकर बदमाश सीकर रोड से होते हुए वासप हरियाणा की तरफ भाग गए। बदमाशों के वापस लौट जाने की सूचना मिलने पर नाकाबंदी हटा ली गई।

आम लोगों में फैली सनसनी
अचानक हुई सशस्त्र नाकाबंदी को देख सशस्त्र नाकाबंदी देख वाहन चालकों में सनसनी फैल गई। शहर में करीब ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक यह नाकाबंदी रही। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पडा।