जयपुर. 30 मार्च 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि आज तीन शुभ और एक अशुभ योग रहेगा। सूर्योदय से लेकर दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसमें प्रारंभ किए गए कार्य का दोगुना शुभ फल प्राप्त होता है। व्यापार, शेयर बाजार में निवेश करने के लिए यह सबसे अच्छा मुहूर्त माना जाता है।