
क्यों पकड़ी गईं बबिताएं और बस्तीराम, किसने कराया गिरफ्तार, कौन है इसके पीछे, जानें इस खबर में
जयपुर। वृष राशि वालों के लिए प्रदेश में पिछले दो दिन काफी भारी रहे। गत दो दिनों में वृष राशि वाले तीन अधिकारी जहां रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए। ये अधिकारी जयपुर, ब्यावर और नागौर में कार्यरत थे। ज्योतिषर्विद घनश्याम दास सोनी ने बताया कि वृष राशि जातकों पर शनि की दहिया लगी हुई है। इस वजह से कार्य में सफलता नहीं मिल रही है। अडचने आ रही हैं। जो भी कार्ययोजना बनाते हैं, वो सफल नहीं हो पा रही है।
ब्यावर में धरी गई बबीता चौहान
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर की टीम ने बुधवार सुबह ब्यावर नगर परिषद सभापति बबीता चौहान, उनके पति नरेन्द्र चौहान व एक अन्य शिवप्रसाद को सवा दो लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। यह रकम शिकायतकर्ता डॉ. राजीव जैन से सभापति के घर पर ली गई। रिश्वत चिकित्सक के भूखंड रूपांतरण की एवज में ली। इस दौरान घर से जब्त किए गए दस्तावेज से 78 लाख की एक दुकान व 5 लाख रुपए नकद लेने का एक अन्य मामला भी प्रकाश में आया। जो पूर्व पार्षद गुरुबचनसिंह के कॉम्पलेक्स निर्माण से जुड़ा है। एसीबी इस मामले की भी जांच में जुटी है।
नागौर में पकड़ा गया बस्तीराम
नागौर एसीबी ने बुधवार को खींवसर तहसील के तांतवास हल्का पटवारी बस्तीराम को आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नागौर एसीबी के डीएसपी जाकिर अख्तर ने बताया कि परिवादी भूरा राम द्वारा ट्यूबेल शिफ्टिंग करने की प्रक्रिया के बारे में पटवारी से बात की तो पटवारी द्वारा ट्यूबेल को अवैध मानकर सीज करवाने की धमकी देकर 10000 रुपये की रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा आठ हजार रुपए में तय हुआ। बुधवार को रिश्वत लेते समय बस्तीराम पकडा गया।
जयपुर में महिला सब इंस्पेक्टर बबीता हुई गिरफ्तार
जयपुर में एसीबी की टीम ने मंगलवार शाम को शिप्रापथ थाने की महिला सब इंस्पेक्टर बबीता और उसके एडवोकेट पति अमरदीप चौधरी को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपित रिश्वत की राशि शिप्रापथ थाने के सामने ही एक रेस्टोरेंट पर ले रहे थे। फरियादी के खिलाफ आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज नहीं करने के बदले में 50 लाख रुपए रिश्वत के मांगे थे, लेकिन बाद में सौदा 45 लाख रुपए में तय किया था। सौदा तय होने पर मंगलवार को 45 लाख रुपए रिश्वत में से 5 लाख रुपए पहली किस्त लेते हुए आरोपी दम्पति को पकड़ लिया गया।
Published on:
08 Aug 2018 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
