4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में 2 सरकारी कर्मचारियों के घर रेड: सोने की घड़ियां, BMW कार समेत मिली अथाह संपत्ति

ACB Raids In Jaipur : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 6 Dec 2022, 4:40 PM IST

acb.jpg

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर एसीबी की विभिन्न टीमों ने मुख्यालय सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की महिला सूचना सहायक प्रतिभा कमल और डिस्कॉम के डबल एओ दीपक गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान प्रतिभा कमल के घर से सर्च के दौरान 22 लाख रुपए नगद, सोने के आभूषण, बीएमडब्ल्यू सहित 6 कार मिली हैं। वहीं, दीपक गुप्ता के घर से सोने की घड़ियां, गहने मिले। साथ ही दीपक के घर के अंदर ही होम थिएटर बना हुआ था। एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया की सर्च की कार्रवाई अभी भी जारी है। जिसमें और अधिक अघोषित संपत्तियों का खुलासा होने की संभावना है। सर्च के दौरान लाखों की नकदी, जेवरात, लग्जरी गाड़ियां व चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

अघोषित संपत्ति उजागर
एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि प्रतिभा कमल के विभिन्न ठिकानों पर की गई सर्च के दौरान अघोषित संपति का खुलासा हुआ है। प्रतिभा कमल के ठिकानों से 22.90 लाख रुपए से अधिक की नकदी, 1.3 किलो सोने के आभूषण, 2 किलो चांदी, चार लक्जरी वाहन बीएमडब्ल्यू कार व बाइक सहित चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही एक ऑफिस, एक फ्लैट, 7 दुकानें और 13 आवासीय भूखंडों के दस्तावेज बरामद किए हैं। ऑफिस व मकान से कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। एसीबी ने प्रतिभा कमल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया है।

दीपक ने घर में बना रखा होम थियेटर और जिम
एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि जयपुर में ही डिस्कॉम के दीपक गुप्ता घर 14 लाख रुपए नगद, 1 किलो सोने के आभूषण, 32 किलो चांदी, दो लग्जरी गाडी सहित चल-अलच संपत्ति के दस्तावेज मिले है। 3 स्टार होटल के पार्टनरशिप के कागज भी मिलें हैं। इसके अलावा दीपक ने घर में 2 मंजिला लिफ्ट, एक लग्जरी होम थियेटर, एक अफ्रिकन ग्रे तोता, चाउ-चाउ चाईनिज डॅाग (एक जोडा), 2 सोने की घड़ी और अन्य इंपोर्टेन्ट घड़िया, मिनी जिम, पासपोर्ट (परिवार सहित यूएई विजिट) बेशकिमती झूमर, और होम अपलाईंसेस्, सेंसर वाले पंखे/लाईट /दरवाजे, 13 एसी, लाईट वाला फवारा, मंहगे कारपेट और कई फर्मे और प्रोपटी के दस्तावेज प्राप्त हुए।