Rajasthan Security Lapse: जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में सेंध के बाद अब उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दूदू के पास देर रात डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में अचानक ट्रक घुस गया। ऐसे में उप मुख्यमंत्री का काफिला कुछ समय के लिए सड़क किनारे रोकना पड़ा। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।