कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता सचिन पायलट को राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा के साथ दिल्ली बुलाया गया है। राजस्थान में कांग्रेस इकाई में 2020 से जारी सत्ता संघर्ष को लेकर दोनों नेता पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि पायलट, जिन्हें करौली जिले का दौरा करना था। उन्होंने अपनी यात्रा को रद्द कर दिया और बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। इस महीने की शुरुआत में पायलट ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने और सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को उठाने के लिए अजमेर से जयपुर तक 125 किलोमीटर की जनसंघर्ष यात्रा शुरू की थी।