
जयपुर।
पद्मावती फिल्म को लेकर अभी विरोध थमा ही नहीं था कि अब सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है का भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने वाली बात कही। जगह- जगह लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
फिल्म पद्मावती के बाद अब फिल्म टाइगर जिंदा है का भी शहर में जगह-जगह हुआ विरोध प्रदर्शन, फ़िल्म के फाड़े पोस्टर। टाईगर जिंदा है फ़िल्म के प्रमोशन में अभिनेता सलमान खान, शिल्पा शेट्टी द्वारा दिये आपत्तिजनक बयान के विरोध में कांवटिया सर्किल पर प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि समुदाय के 23 युवकों को 13 मोटरसाइकिल सहित थाना विद्याधर नगर ने किया गिरफ्तार।
एडिशनल SP राजेश मिल ने बताया कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है पर सलमान खान द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में वाल्मीकि समाज के व्यक्तियों द्वारा शहर में जिन सिनेमाघरों में उक्त फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है। जिसे रोकने के लिए वाल्मीकि समुदाय के व्यक्ति आक्रोशित होकर कांवटिया सर्किल होते हुए विद्याधर नगर के सिनेमाहॉलों की तरफ जबरन बढ़ने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने संभावित जान माल की हानि को रोकने के लिए थाना विद्याधर नगर, पुलिस उच्च अधिकारी व अन्य जाप्ता द्वारा 23 युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि फिल्म के प्रदर्शन को रोकने के लिए जोरावर सिंह गेट पर पुलिस उच्च पदाधिकारियों को समाज के लोगो ने ज्ञापन दिया, व बताया कि समाज के प्रति ऐसी छोटी आपत्तिजनक जनक भाषा से समाज मे रोष व्याप्त है जो कतई बर्दाश्त नही होगा, अधिकारीयो ने सहानुभूति से सुना व कहा कि आपकी बात आगे तक पहुंचा दी जाएगी। वहीं शहर के सिनेमा घर अंकुर सिनेमा व राज मंदिर सिनेमा पर भी प्रदर्शन किया गया व राजमन्दिर सिनेमा पर पोस्टर भी फाड़े गये।
Published on:
22 Dec 2017 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
