
SDM Jyoti Maurya Latest News: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य का मामला इन दिनों सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा चर्चा में है। दरअसल ज्योति मौर्या पर आरोप है कि एसडीएम बनने के बाद उसने अपने पति को छोड़ दिया। सफाई कर्मचारी उनके पति का आरोप है कि उसने बड़ी मेहनत से और पैसे उधार लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया और एसडीएम बनाने में साथ दिया, लेकिन जब वह अफसर बन गई तो अपने पति को ही छोड़ दिया।
इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर लगातार रील्स और मीम्स वायरल होने लगे हैं, जिसके बाद यूजर्स ने ज्योति मौर्या को खूब ट्रोल भी किया। राजस्थान में भी सोशल मीडिया पर ये मामला छाया हुआ है। राजस्थान में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में 500 रुपए के स्टाम्प पर आरएएस की तैयारी कर रही पत्नी से पति ने हलफनामा लिया है।
यह भी पढ़ें : अब वीडियो बनाने पर मिलेंगे 1 लाख रुपए, गहलोत सरकार लेकर आई ये शानदार कॉन्टेस्ट
वायरल हो रहा 500 रुपए का शपथ पत्र 3 जुलाई का बताया जा रहा है जो आरएएस की तैयारी कर रही पत्नी और पति के बीच हुआ है। स्टाम्प पर एक महिला की ओर से लिखा हुआ है कि मैं अपने पति और अन्य समस्त प्रमुख अधिकारियों के सामने ये वचन लेती हूं कि मेरे पति मेरे को अपने घर से दूर जयपुर में मेरी RAS की पढ़ाई करवा रहे हैं। अगर मैं कभी भी, कितने भी दिनों में कर्मचारी बन जाती हूं तो अपने पति को धोखा नहीं दूंगी। लेकिन फिर भी अगर ऐसा करने की मेरी मजबूरी हुई तो मुझे मेरे पद से निलंबित कर दिया जाना चाहिए और मैं खुद भी मेरे पति और उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का जुर्माना दूंगी। इसे लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 'तेरा नाम मेरे दिल पर लिखा है, किसी और की तुझे नहीं होने दूंगा'
यूज़र्स की प्रतिक्रिया
इस केस पर यूज़र्स के रील्स-मीम्स तो वायरल हो ही रहे हैं साथ ही तरह-तरह के कमेंट्स भी लोगों को खूब भा रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया है फेरे के सातों वचनों के बाद ये आठवा वचन है। एक अन्य यूज़र ने कहा कि ऐसे पतियों को धिक्कार है जो अपनी पत्नी से हलफनामा लिखाते है, पति के रूप में चांडाल है। राजस्थान पत्रिका इस बात की पुष्टि नहीं करता कि यह यह स्टाम्प पेपर सही है या सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा के लिए वायरल किया जा रहा है।
Updated on:
7 Jul 2023, 1:35 PM IST
Published on:
7 Jul 2023, 1:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.