25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा CM गहलाेत ने किया अस्वीकार

लाेकसभा चुनाव में अपने विधानसभा क्षेत्र झाेटवाड़ा में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने अस्वीकार कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 1 Jun 2019, 1:14 PM IST

Ashok Gehlot on Alwar gangrape

जयपुर। लाेकसभा चुनाव में अपने विधानसभा क्षेत्र झाेटवाड़ा में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने अस्वीकार कर दिया है।

गहलाेत ने कटारिया से आग्रह किया है कि ऐसे समय में जब चुनाव के परिणाम पार्टी के अनुकूल नहीं आए हैं, उसे देखते हुए हमारी नैतिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करें और प्रदेश में सुशासन देने में अपनी भागीदारी निभाएं।

सीएम ने कृषि मंत्री से कहा कि आप केंद्रीय मंत्री रहे हैं। अनेक बार विधायक रहे हैं। आपके अनुभव का प्रदेश को लाभ मिलेगा। मालूम हाे किक लालचंद कटारिया पांच दिन गायब रहने के बाद शुक्रवार काे अशोक गहलोत से मिले और मंत्रिमंडल से मुक्त करने काे कहा।

कटारिया ने कहा कि मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव में जिस तरह से मेरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की 1.15 लाख वोट से हार हुई है, उसकी नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं। भविष्य में पार्टी की ओर से उन्हें जो भी आदेश दिया जाएगा, उसके अनुसार कार्य करते रहेंगे।

गाैरतलब है कि 26 मई को इस्तीफा देने के बाद कटारिया भूमिगत हाे गए थे। हरीश चौधरी ने कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को लेकर मीडिया को बताया था कि वे धार्मिक यात्रा पर गए हैं। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

मोदी के ‘सपने’ को साकार करेंगे शेखावत, मंत्रालय आवंटन होने के तत्काल बाद ग्रहण किया पदभार

तापमान इतना कि मात्र 20 मिनट में ही पिघल गईं मोमबत्तियां, राजस्थान में पारा पहुंचेगा 50 के पार! 27 जिलों में रेड अलर्ट

अलवर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को किया बदरंग, मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन, मचा हडक़ंप