4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद विमान हादसा: राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सामने आई मौत से पहले की अंतिम सेल्फी

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में डॉक्टर दंपति और उनके 3 बच्चों की मौत हो गई। उनकी अब आखिरी सेल्फी सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 12 Jun 2025, 10:21 PM IST

last selfie before death

प्लेन के भीतर लिया था आखिरी सेल्फी (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

Ahmedabad Plane Crash: जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को उड़ान भरते ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के डॉक्टर दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। फ्लाइट में चढ़ने से ठीक पहले उन्होंने एक सेल्फी ली थी, जो उनकी आखिरी तस्वीर बन गई।

मृतकों में डॉ कौनी व्यास, उनके पति डॉ प्रदीप जोशी, और उनके तीन बच्चे-प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी शामिल हैं। यह परिवार लंदन में मेडिकल प्रैक्टिस करता था और कुछ समय के लिए भारत आया हुआ था। डॉ. कौनी ने हाल ही में उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल से इस्तीफा दिया था ताकि वह अपने पति के साथ लंदन में रह सकें।

राजस्थान के कुल 12 लोगों की मौत

हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था। फ्लाइट संख्या AI-171 में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 196 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। इस हादसे में राजस्थान के कुल 12 यात्रियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

राजस्थान के भाई-बहन की जिंदगी एक साथ समाप्त

इनमें उदयपुर के एक मार्बल कारोबारी के बेटे और बेटी भी थे, जो लंदन की सैर पर निकले थे। इसके अलावा उदयपुर जिले के एक गांव के दो युवक, जो लंदन में एक व्यवसायी के घर रसोई का काम करते थे, वे भी इस फ्लाइट में सवार थे। बीकानेर का भी एक युवक इस विमान में यात्रा कर रहा था।

परिजनों का बुरा हाल

पूरे देश में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है। बांसवाड़ा और उदयपुर में मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंतिम सेल्फी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर संवेदनाओं की बाढ़ आ गई है।

सीएम ने मृतकों के परिजनों को किया फोन

दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों से फोन पर बात की है। सीएम ने कहा है कि सरकार मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद कर रही है, साथ ही लगातार परिवारों के संपर्क में है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के भी चार यात्री शामिल, बेसुध परिजन घनघना रहे फोन

यह भी पढ़ें : विमान हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत, सीएम भजनलाल ने मृतकों के परिजनों को किया फोन