वहीं हवाई अड्डे पर लगे टैग थ्री सिस्टम को लेकर प्रशासन के दावे भी खोखले साबित हो रहे है। टैग थ्री सिस्टम कम दृश्यता के बावजूद पायलट विमान को उतार या उड़ा सकते हैं। सोमवार को जयपुर हवाई अड्डे पर करीब 2 दर्जन से अधिक फ्लाइट अपने समय से लेट हुई। इनमेें इंडिगो, गो एयर, स्पाइसजेट सहित कई विमान समय से 4 से 5 घंटे की देरी से रवाना हुए। मुंबई, हैदराबाद समेत कुछ स्थानों पर जाने वाले यात्री विमान में बैठे रहे। इसके अलावा दो बेंगलुरू, एक कोलकाता और एक हैदराबाद के विमान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। जिससे करीब एक हजार से अधिक यात्री परेशान हुए। उन्हें जयपुर में मौसम साफ होने के बाद जयपुर लाया गया।