
STORM
जयपुर ।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान से उठा धूल का गुबार पूरे उत्तर भारत में छा गया। राजस्थान के बाड़मेर जिले सहित पश्चिमी इलाकों में पिछले चार दिन से चल रहा रेतीले तूफानों का सिलसिला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पूरे देश में इसका प्रभाव देखने को मिला। राजस्थान से उठे रेतीले बवंडर का असर दिल्ली एनसीआर के बाद पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा तक पहुंच गया है।
बाड़मेर में यह धूलभरी आंधी चार दिन से चल रही है और थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना हैं अगले पांच दिन इससे राहत की उम्मीद नहीं है। रेतीले बवंडर का असर राजस्थान समेत पूरे भारत में अगले चार-पांच दिनों तक ऐसे ही रहेगा।
रेतीले तूफान के चलते मानसून की रफ्तार पर भी असर पड़ा है। इससे दक्षिण भारत पहुंचे मानसून की रफ्तार भी धीमी हो गई। इसे देखते हुए कहा जा रहा हैं कि उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश में देरी हो सकती है। हालांकी मौसम विभाग ने 16 और 18 जून को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। लेकिन इस तूफान के चलते बारिश की संभावना कम ही जताई जा रही है।
1991 में आया था ऐसा अंधड़
बताया जा रहा है कि करीब 27 साल पहले 1991 में ऐसा अंधड़ आया था। इस तरीके के हालात ही जैसे अभी पूरे थार में बने हुए हैं उस समय में बने थे। 27 साल पहले आया अंधड़ भी काफी दिनों तक चला था। इस बार भी 4 दिन से आसमान से लगातार रेत बरस रही है और अगले पांच दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।
Published on:
16 Jun 2018 04:11 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
