
paytm
जयपुर ।
प्रदेश में बढ़ती ऑनलाइन ठगी की वारदातों के बीच राजधानी जयपुर में पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बन लाखों की चपत लगाने का मामला सामने आया है। जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में शातिर ठगों ने पेटीएम मोबाइल वॉलेट कंपनी का प्रतिनिधि बनकर मोबाइल पर एक व्यक्ति से खाते की जानकारी लेकर हजारों रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर चपत लगा दी। इस संबंध में पीड़ित ने झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
यूं हुआ पूरा मामला, ये बताया पुलिस ने
पुलिस ने बताया कि तारा नगर खिरणी फाटक रोड झोटवाडा निवासी अभिषेक वर्मा ने मामला दर्ज कराया है। अप्रेल माह में उसने पेटीएम से ऑनलाइन मोबाइल चार्जर मंगवाया था। इसके बाद एक फोनकर्ता ने स्वयं को पेटीएम कंपनी का प्रतिनिधी बनाया और मोबाइल खरीद पर 40 प्रतिशत छूट देने और साथ एक गिफ्ट मिलने का झांसा दिया।
लालच में पड़ खरीद लिया सामान
आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने एक मोबाइल खरीदकर दो बार में 24 हजार रुपए पेटीएम से भुगतान कर दिए। इसके बाद 12 जून को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताकर आधार नंबर व घर का पता सहित अन्य जानकारी ली। इसके कुछ दिन बाद उसके पास फिर पेटीएम कंपनी की ओर से प्रतिनिधि राधा नाम की महिला का कॉल आया। उसने मोबाइल व गिफ्ट में एलईडी टीवी जीएसटी के कारण उस तक नहीं पहुंचने के बारे में जानकारी दी और 12 हजार रुपए का ओर भुगतान पेटीएम के जरिए डलाने को कहा।
कंपनी ने नहीं की कोई कॉल
इस मामले में शक होने पर पीडि़त ने पेटीएम कंपनी से संपर्क किया, तो इस प्रकार की कोई कॉल नहीं करने का मामला सामने आया। ऑनलाइन ठगी का अहसास होने पर पीडि़त थाने पहुंचा और घटनाक्रम बताते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर शातिर ठगों की तलाश कर रही है।
Updated on:
18 Jun 2018 05:05 am
Published on:
18 Jun 2018 01:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
