17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटवारी पर ओलावृष्टि सर्वे रिपोर्ट में धांधली का आरोप

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में कोटडी अटल सेवा केंद्र का किसानों ने किया घेराव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deendayal Koli

•

Updated: 15 May 2018, 1:15 PM IST

survey-report

जयपुर

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे स्थित कोटडी पंचायत में किसानों का ओलावृष्टि के मुआवजे को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने अटल सेवा केंद्र पहुंचकर पटवारी का घेराव किया और जमकर खरी खोटी सुनाई। किसानों के अचानक मुआवजे की मांग को लेकर अटल सेवा केंद्र एवं पटवारी का घेराव करने की सूचना के बाद मौके पर सरपंच कैलाश वर्मा पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर किसानों से समझाइश करने की कोशिश की। लेकिन किसान अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि पटवारी रामलाल सैनी अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार ओलावृष्टि की सर्वे रिपोर्ट तैयार नहीं कर रहा है तथा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए सर्वे रिपोर्ट उनको मुआवजा दिलवाया जा रहा है। जबकि जिन किसानों का ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है उनकी अभी तक पटवारी ने मौके पर जाकर एक बार भी स्थिति का जायजा नहीं लिया और न ही कोई सर्वे रिपोर्ट तैयार की किसान ओलावृष्टि की सर्वे रिपोर्ट पुन:करवाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया वहीं पटवारी को जमकर खरी खोटी सुनाई।

बंजर भूमि का भी कर दिया सर्वे

किसानों ने पटवारी पर यह भी आरोप लगाया कि एक तरफ 33 प्रतिशत से अधिक जिन किसानों की फसल चौपट हुई है उनकी अभी तक भी कोई सर्वे रिपोर्ट तैयार नहीं की गई जबकि पटवारी चेहतों को लाभान्वित करने को लेकर बंजर भूमि की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर उन्हें ओलावृष्टि का मुआवजा दिलवा दिया। किसानों का कहना था कि अगर मुआवजा नहीं दिलवाया तो उन्हें मजबूर होकर बड़े स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा।

पटवारी ने कहा, आरोप बेबुनियाद है

वहीं पटवारी का कहना है कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद है। अधिकारियों के निर्देशानुसार एक-एक घर पर जाकर सर्वे रिपोर्ट तैयार की जा रही है और उसी के अनुरूप किसानों को मुआवजा दिलवाया जा रहा है। इस दौरान हरफूल साईं, शिवपाल गठाला, चौथमल गठाला, सांवरमल गठाला, कैलाश गठाला, गोपालराम शर्मा, बबलेश कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।