प्रधानमंत्री बनने का सपना जो युवा सांसद ने देखा था, उसे तार—तार कर दिया गया। राहुल की मर्यादा कैसी रही। इस पर तो क्या कहें। ऐसी ही मर्यादा रही तो हमारा रास्ता आसान है। दो अप्रेल को एससी—एसटी एक्ट को खत्म करने की बात की, सडक पर आंदोलन करवाया। अब एससी के लोग कांग्रेस की चाल समझ गए है। कोई गुमराह नहीं होने वाला है। चुनाव का दौर आ गया है। कांग्रेस दिन को रात और रात को दिन बताने की कोशिश कर रही है। हमें अब सजग हो जाना चाहिए। कार्यसमिति में राष्ट्रिय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्टीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव समेत कई बडे नेता मौजूद रहे।