जयपुर, पत्रिका: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम चेतावनी! अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो अपना मोबाइल फोन संभाल कर रखें। हाल के दिनों में ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं में भारी इजाफा देखा जा रहा है। हर महीने उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 100 से ज्यादा मोबाइल चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। और ये तो सिर्फ दर्ज शिकायतें हैं, असल में ये संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।