6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anju Love Story: राजस्थान की अंजू सगाई करने पहुंची पाकिस्तान, प​ति से कहकर गई थी जयपुर जा रही हूं, प्रेमी ने बताई सच्चाई

Anju Nasrullah Love Story: राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू रफाइल अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची गई। यह कहानी सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी से मिलती-जुलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 24 Jul 2023, 7:43 AM IST

anju_love_story.jpg

अंजू और उसका पति अरविंद

Anju Nasrullah Love Story: राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू रफाइल अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची गई। यह कहानी सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी से मिलती-जुलती है। हालांकि जहां सीमा भारत अवैध तरीके से आई है वहीं अंजू वीजा लेकर कानूनी तरीके से पाकिस्तान गई हैं।

राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में रही अंजू शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे पिता के पास हैं। 'राजस्थान पत्रिका' को अंजू के पति अरविंद ने बताया कि हम दोनों की शादी 2007 में हुई थीं। पत्नी गुरुवार को घर से अचानक चली गई थीं। उसने पत्नी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया। दो दिन पहले जब उसका सोशल मीडिया पर कॉल आया तो मुझसे कहा कि बात नहीं हो पाएगी। सिर्फ सोशल मीडिया पर कॉल होगा।

पति को पाकिस्तान से किया कॉल
इसके बाद रविवार को दिन में कॉल कर उसने बताया कि मैं यहां लाहौर में अपनी सहेली के पास आ गई हूं और तीन चार दिन बाद वापस आ जाऊंगी। अंजू के पति ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और पत्नी ग्वालियर एमपी की रहने वाली हैं।

पति से जयपुर की कहकर गई थी
सुजीत शंकर सहायक पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ने बताया कि अंजू ने 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। पति से जयपुर की कहकर गई थी। पाकिस्तान अथॉरिटी ने रविवार को भारतीय अथॉरिटी से इस संबंध में जानकारी मांगी, तब हमारे द्वारा जांच की गई है। यह महिला पाकिस्तानी व्यक्ति के संपर्क में कैसे आई अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच चल रही है। मामले की भनक लगते ही भिवाड़ी थाना पुलिस और सीआईडी अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से इस संबंध में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें : पाक में बोली अंजू नसरुल्लाह के बिना नही जी सकती, प्रेमी के रिश्तेदारों ने बताया क्यों आई है पाकिस्तान

क्या बोला अंजू का प्रेमी नसरुल्लाह
उधर अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू पाकिस्तान उससे सगाई करने के लिए आई है। बीबीसी को नसरुल्लाह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अंजू और मैं औपचारिक तरीके से मंगनी कर लेंगे और फिर वह वापस भारत चली जाएंगी। इसके बाद वह दोबारा शादी के लिए पाकिस्तान आएंगी। नसरुल्लाह का कहना है कि पहले यह संपर्क दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया, जिसके बाद हम दोनों ने साथ में जीवन बिताने का फैसला किया है। नसरुल्लाह के अनुसार, उनके परिजन इस फैसले में उनके साथ हैं।