
Another video of Jaisalmer Couple.
Jaisalmer Couple Another video: जैसलमेर में 70 साल के वृद्ध के साथ कार में गंदा काम करने वाली युवती का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल कैसे एक किले में सिक्योरिटी गार्ड को शिकार बनाते हैं। सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर बार-बार गंदा काम करने का दबाव बनाते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो दौसा जिले का बताया जा रहा है, फिलहाल यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का चोरी से वीडियो बना रहा होता है। इस दौरान एक लड़की कम कपड़ों में गार्ड के साथ चल रही होती है। लड़की और लड़के बार-बार गार्ड के ऊपर गंदा काम करने का दबाव बना रहे होते हैं।
पूरे में वीडियो में देखा जा सकता है कि वे किले के हर हिस्से में जाते हैं, जहां उन्हें कोई देख न पाए। इस दौरान गॉर्ड यह भी कहता है कि आप वीडियो बना रहे हो। तो युवक मोबाइल दिखाकर बोलता है कि कैमरा इसमें है। बहुत अधिक बहकाने के बाद भी गॉर्ड इनके झांसे में पूरी तरह से नहीं आता है।
अंत में युवती कहता है कि एक किस ही कर दो, इसके लिए गॉर्ड तैयार हो जाता है। आखिरी में एक किस के बाद गॉर्ड तुरंत हट जाता है। इस दौरान भी कपल गॉर्ड को बुलाते रहते हैं, लेकिन गार्ड उनके बहकावे में फिर नहीं आता है। अब वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूजर वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि ये कपल लोगों का घर उजाड़ने में लगे हैं। कई लोगों ने कहा कि इनसे सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि इसके पहले जैसलमेर और जयपुर से वीडियो सामने आ चुके हैं।
जैसलमेर में कपल ने 70 साल के बकरी चराने वाले वृद्ध के साथ गंदी हरकत की थी। इसके पहले वे जयपुर में भी एक युवक के साथ ऐसा किए थे। जैसलमेर के एसपी ने बताया कि ये कपल ऐसा ही करते रहे हैं। इसके पहले वे विदेशों में भी लोगों को शिकार बना चुके हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर डालकर कमाई करते हैं।
Updated on:
16 May 2025, 12:54 PM IST
Published on:
16 May 2025, 11:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.