मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में अशोक चांदना ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बनीपार्क स्थित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के कार्यालय को खाली करवाने की सूचना से मन पीड़ित है,मेरा मानना है कि यह तीनों ही संगठनों और उनके कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं है। मेरी आपसे मांग है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और मामले की गंभीरता को समझते हुए इस पर संज्ञान लें।