8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले चांदना, मुलाकात के बाद किया यह ट्वीट

राज्य के खेल एवं युवा मामले मंत्री अशोक चांदना की ओर से जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त करने को लेकर एक दिन पहले किए ट्वीट को लेकर शुक्रवार को सियासत गर्म रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 May 2022, 9:56 PM IST

ashok chandna meets cm ashok gehlot

cm ashok gehlot and ashok chandna (File Photo)

राज्य के खेल एवं युवा मामले मंत्री अशोक चांदना की ओर से जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त करने को लेकर एक दिन पहले किए ट्वीट को लेकर शुक्रवार को सियासत गर्म रही। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोपहर में मंत्री अशोक चांदना को मिलने मुख्यमंत्री निवास बुलाया, लेकिन व्यस्तता के चलते मुलाकात नहीं हो सकी। ऐसे में करीब दो घंटे के इंतजार के बाद चांदना लौट गए। शाम को फिर चांदना मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और दोनों की अकेले में मुलाकात हुई। वहीं ट्वीट के बाद से चांदना ने मीडिया से दूरी बना रखी है।

वहीं,मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात के बाद अशोक चांदना ने ट्वीट करते हुए कहा, माननीय मुख्यमंत्री जी से सभी विषयों पर सार्थक और लंबी चर्चा हुई है। वे राजस्थान कांग्रेस परिवार के अभिभावक हैं, जो निर्णय करेंगे वो सही करेंगे। बीजेपी अपना घर देखें,कांग्रेस मिशन 2023 के लिए एकजुट और लामबंद है।

दबाव में काम की वजह से दिया होगा बयान: गहलोत
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में खेलों को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ज्यादा काम की वजह से चांदना लगता है दबाव में आ गए हैं और टेंशन में वो इस तरह के बयान दे रहे हैं। उनकी बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वे दबाव में काम कर रहे हैं। उनके पास ज्यादा काम आ गया है। अभी उनसे मेरी बातचीत नहीं हुई है, होगी तब देख लेंगे।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी मेरी चांदना से बात नहीं हुई है। बात करंगे। पिछली बार खेलों का राज्य स्तरीय बड़ा कार्यक्रम किया था। उसी प्रकार अब ग्रामीण ओलंपिक राजस्थान में होने जा रहे हैं। इसमें 30 लाख से ज्यादा लोग गांव-गांव में खेलेंगे।

अशोक चांदना यूथ आईकॉन है
कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अशोक चांदना यूथ आईकॉन है और एक स्पोर्ट्स मैन भी है। उन्होंने जो बात कही है स्पोर्ट्समैन के नाते कही है। उन्होंने कहा कि अशोक चांदना मिनी ओलंपिक करा रहे हैं, जिसको लेकर हो सकता है कि उन्होंने उनका किसी से टकराव हो गया हो और ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर दिया हो। खाचरियावास ने कहा कि अशोक चांदना ने कुलदीप राका के लिए नहीं बल्कि किसी और अधिकारी के लिए कहा है। चांदना जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलेंगे तब सच्चाई सामने आ जाएगी। उनकी नाराजगी कोई बड़ी चीज नहीं है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी।