5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेहड़ी पटरी वालों के पक्ष में आए अशोक गहलोत, बोले – अन्यायपूर्वक कार्रवाई रोके भजनलाल सरकार

Rajasthan News : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों के लिए बनाया गया पथ विक्रेता अधिनियम सही तरीके से लागू नहीं किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Feb 2025, 12:11 PM IST

Ashok Gehlot came in Support of Jaipur Street Vendors said Bhajan Lal Government Should Stop Unjust Action

Rajasthan News : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि वर्ष 2014 में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान रेहड़ी-पटरी वालों को विशेष क्षेत्र तय करके वहां पक्की जगह देने के उद्देश्य से पथ विक्रेता अधिनियम बनाया गया था, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के केंद्र में आने के बाद सही तरीके से लागू नहीं किया।

विक्रेताओं के पास वैध कागजात फिर भी कोई सुनवाई नहीं

अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि उन्हें जयपुर के रेहड़ी-पटरी विक्रेता यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी व्यथा बताई और कहा कि यहां जलेबी चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से जीविकोपार्जन कर रहे विक्रेताओं को बलपूर्वक हटाया जा रहा है। इन विक्रेताओं के पास वैध कागजात भी हैं, लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार से आग्रह

अशोक गहलोत ने आगे लिखा राज्य सरकार से इस विषय पर प्रमुखता से संज्ञान लेकर इन गरीब लोगों के साथ हो रही अन्यायपूर्वक कार्रवाई को रोकने एवं पथ विक्रेता अधिनियम के अनुरूप इन्हें वैध तरीके से स्थापित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, राजस्थान के इन 4 शहरों में आज चलेगी शीतलहर

यह भी पढ़ें :एकल पट्टा मामले को फिर खोलेगी भजनलाल सरकार, हाईकोर्ट से मांगी अनुमति, शांति धारीवाल की बढ़ेगी मुश्किल