
Weather Update : मौसम लगातार बदल रहा है। राजस्थान में बीते 2 दिन बारिश की बाद अब ठंड फिर से पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से संभावना है कि एक बार फिर कड़ाके ठंड पड़ सकती है।
उत्तरी हवा के प्रभाव से राजस्थान में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। राज्य में रात के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। वहीं आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आगामी 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस कमी आएगी।
अजमेर में मौसम में सर्दी का असर बना हुआ है। बुधवार सुबह-शाम मौसम सर्द रहा। दिन में धूप में तीखापन महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान 10.3 और अधिकतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई। फरवरी के शुरुआत से मौसम और तापमान में तब्दीली बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से मौसम में ठंडापन कायम है। मंगलवार को अजमेर सहित कई इलाकों में बारिश के चलते मौसम पलटा है। ठंडक से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर कायम है।
Updated on:
06 Feb 2025 06:59 am
Published on:
06 Feb 2025 06:59 am
