सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट, पूर्व व मौजूदा सांसद-विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरणों की मॉनिटरिंग कर रहा है। हाईकोर्ट ने हाल ही पूर्व व मौजूदा सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज इन मामलों की सूची जारी की है। सामने आया कि कुछ मामलों में आरोपी कोर्ट नहीं पहुंच रहा तो कुछ में अभियोजन पक्ष गवाहों को पेश नहीं कर पा रहा। एक मामले में विधायक ने राजीनामा हो जाने की जानकारी दी, लेकिन गवाह नहीं आने के कारण उसे बुलाने के लिए अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।