2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालोतरा में दलित युवक की हत्या पर भड़के अशोक गहलोत, कहा- कमजोर होती कानून-व्यवस्था का यह है नमूना

Ashok Gehlot Angry : बालोतरा में एक दलित युवक की हत्या के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। अशोक गहलोत ने कहा राज्य में कमजोर होती कानून-व्यवस्था का यह नमूना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Dec 2024, 6:45 PM IST

Ashok Gehlot got Angry over Dalit Youth Murder in Balotra said this is an Example of Weakening Law and Order

Ashok Gehlot Angry : पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा शहर के पचपदरा के असाड़ा गांव के निवासी दलित युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। बालोतरा के दलित युवक की हत्या मामले को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि बालोतरा में एक दलित युवक की हत्या राज्य में कमजोर होती कानून-व्यवस्था का नमूना है। यह बेहद निंदनीय है कि दिनदहाड़े हत्या के मामले में भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित पक्ष द्वारा धरना-प्रदर्शन करने की नौबत आ गई।

पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दे सरकार

अशोक गहलोत ने आगे कहा पिछले एक साल में दलित, आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के साथ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार को इस प्रकरण में अविलंब कार्रवाई कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :क्लैट में आदित्य अंखड़ की आई चौथी रैंक, जानें राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत से क्या है कनेक्शन

बालोतरा में दलित युवक की हत्या के बाद प्रदर्शन

बालोतरा में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। पचपदरा के असाड़ा गांव के विशनाराम मेघवाल (30 वर्ष) की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उन्हें बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। पर रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। 24 घंटे के बाद भी आरोपी की ग‍िरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। मंगलवार से ही बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं। जनता ने पुलिस के प्रति रोष जताया। साथ ही कस्बे की सड़कों पर मौन जुलूस भी निकाला गया।