ये लिखा है विज्ञप्ति में
राजस्थान सरकार मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से 4 दिसंबर को जारी विज्ञप्ति में लिखा है, 'राजस्थान के राज्यपाल ने श्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान का त्यागपत्र दिनांक 3 दिसंबर 2023 से स्वीकार कर लिया है। श्री अशोक गहलोत, राजस्थान राज्य में नई सरकार के गठन तक पूर्व की भांति काम करते रहेंगे।' इस विज्ञप्ति में प्रमुख मुख्य सचिव दिनेश कुमार के हस्ताक्षर भी हैं।