जिला निवार्चन अधिकारी ने दोनों नगर निगम सफाई कर्मचारियों की चुनावों में ड्यूटी लगाकर उनकी रिपोर्टिंग करवाने के लिए निगम को ड्यूटी लेटर भेज दिए। अब इन ड्यूटी लेटर में किसी के मोबाइल नंबर सही नहीं है तो किसी का घर का पता ही गलत आ रहा है, ऐसे में निगम अफसरों के सामने कर्मचारियों तक सूचना पहुंचाना मुश्किल काम हो गया है। हालांकि जिन कर्मचारियों के मोबाइल नंबर मिल गए, उन्हें सूचना दे दी गई है। निगम अधिकारियों की मानें तो ऐसे कई कर्मचारी है, जिनकी चुनावों में ड्यूटी लगी है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।