15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कल से होगी विधानसभा के रण की शुरुआत, 19 नवंबर तक भर सकेंगे नामांकन
Play video

कल से होगी विधानसभा के रण की शुरुआत, 19 नवंबर तक भर सकेंगे नामांकन

www.patrika.com सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जयपुर शहर के 10 विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन जिला कलक्ट्रेट में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के यहां भरे जाएंगे, ग्रामीण क्षेत्र के 09 विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन पत्र संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएंगे, प्रदेशभर में 7 दिसम्बर को होंगे विधानसभा चुनाव
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 11 Nov 2018, 10:37 AM IST

जयपुर। प्रदेशभर में विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू होगी। जयपुर जिले की सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवम्बर से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 19 नवम्बर तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। प्रदेशभर में 7 दिसम्बर में होंगे विधानसभा चुनाव।
जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जयपुर शहर के 10 विधानसभा क्षेत्रों झोटवाड़ा, आमेर, हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाईन्स, किशनपोल, आदर्शनगर, मालवीयनगर, सांगानेर व बगरू के नामांकन पत्र जिला कलक्ट्रेट में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के यहां प्रस्तुत किए जाएंगे। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 09 विधानसभा क्षेत्रों कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, चौमूं, फुलेरा, दूदू, जमवारामगढ़, बस्सी व चाकसू के नामांकन पत्र संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।