10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 को जयपुर आएगा वाजपेयी का अस्थि कलश, राजस्थान में तीन जगह किया जाएगा अस्थियों का विसर्जन

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 19 Aug 2018, 9:18 AM IST

atal bihari vajpayee

atal bihari vajpayee

जयपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश 20 अगस्त को दिल्ली से जयपुर लाया जाएगा। वाजपेयी की अस्थियां प्रदेश के बांसवाड़ा में माही नदी, कोटा मे चंबल एवं पुष्कर मे तीर्थराज पुष्कर में भी विसर्जित की जाएंगी।

प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन राजस्थान में तीन जगह किया जाएगा।

सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी 20 अगस्त को नई दिल्ली से अस्थि कलश लेकर जयपुर आएंगे। जयपुर में 21 अगस्त को सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल में सायं 5 से 6 बजे तक श्रृद्धांजली सभा रखी गई है।

केरल के बाढ़ पीडि़तों को दिया जाएगा सहयोग
केरल में बाढ़ के कारण भीषण जनहानि से प्रभावित जनता को भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से सहयोग दिया जाएगा। पार्टी की ओर से केरल आपदा राहत समिति का गठन किया गया है।

इसका संयोजक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी को बनाया गया है। सह संयोजक विधायक मोहनलाल गुप्ता, सदस्य पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विधायक अशोक परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी प्रदेश मंत्री अरुण अग्रवाल, बीकानेर नगर सुधार न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश टांक, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मेघराज लोहिया, सांसद ओम बिड़ला, अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा व विधायक विजय बंसल शामिल हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने नागरिकों से इस संकट की घडी में केरल आपदा राहत समिति के माध्यम से सहयोग करने की अपील की है।