गुरुवार सुबह उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों से वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा , केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह , पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी उनका हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे।