29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / साइकिल से अयोध्या पहुंचे राजस्थान के नेमाराम, गुड़-चना खाकर पूरी की यात्रा, जानें कितने दिन लगे

साइकिल से अयोध्या पहुंचे राजस्थान के नेमाराम, गुड़-चना खाकर पूरी की यात्रा, जानें कितने दिन लगे

Ayodhya Ram Mandir: देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों व तीर्थों की यात्रा कर चुके राजस्थान के 62 वर्षीय नेमाराम प्रजापति अब अहमदाबाद से साइकिल पर रामनाम की अलख जगाते हुए राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे हैं। जानें कितने दिन लगे-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 8 Jan 2024, 12:49 PM IST

untitled_design.jpg

Ayodhya Ram Mandir: देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों व तीर्थों की यात्रा कर चुके राजस्थान के जालोर जिले के आहोर के 62 वर्षीय नेमाराम प्रजापति अब अहमदाबाद से साइकिल पर रामनाम की अलख जगाते हुए करीब 31 दिन का सफर तय कर राम जन्मभूमि अयोध्या ( Shri Ram Janmabhoomi Temple Ayodhya )पहुंचे हैं। वर्तमान में अहमदाबाद में रह रहे नेमाराम प्रजापति साइकिल पर देशभर की यात्रा कर चुके हैं।

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ( Ram Mandir inauguration ) में भाग लेने के लिए उन्होंने अहमदाबाद (गुजरात) से गत दो दिसम्बर को हाथ में डमरू और शंख के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए साइकिल यात्रा शुरू की थी। इससे पहले वे राम मंदिर निर्माण को लेकर तीन बार करीब 45 हजार किलोमीटर की भारत यात्रा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्रतिष्ठा 22 को, ट्रेनों में नहीं जगह


वे पूर्व में कारसेवा में भी भाग ले चुके हैं। नेमाराम ने प्रतिदिन 70 किलोमीटर साइकिल यात्रा की। अहमदाबाद से अयोध्या तक उन्होंने बीच में किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाया। वे अपने साथ गुड़ और चना रखते हैं और उसी का सेवन करते हैं।

यह भी पढ़ें : कारसेवकों का जत्था हो गया था बारात में तब्दील, सोनी बने थे ‘दूल्हा’, जानिए पूरी कहानी