—आश्रम मार्ग तिराहा से तारों की कूट तक ट्रैफिक का संचालन बंद रहेगा। सांगानेर से जेएलएन मार्ग, टॉक रोड पर जाने वाले यातायात को तारों की कुंट से डायवर्ट कर सिद्धार्थ नगर चौराहा, जवाहर सर्कल, पत्रिका गेट के सामने से जेएलएन मार्ग से जा सकेंगे।
—सांगानेर से मानसरोवर की तरफ जाने वाला यातायात तारों की कुंट से डायवर्ट कर सिद्धार्थ नगर चौराहा, जवाहर सर्कल, ईपी के सामने से अंडरपास का उपयोग कर मानसरोवर की तरफ जा सकेगा।
—सांगानेर से मानसरोवर की तरफ जाने वाले दुपहिया सूर्य नगर कॉलोनी से होते हुए जा सकेंगे।
—प्रेम निकेतन जवाहर सर्कल से आश्रम मार्ग की तरफ यातायात बंद रहेगा।
—दुर्गापुरा से सांगानेर, मानसरोवर की तरफ जाने वाला यातायात दुर्गापुरा एलिवेटेड से होटल रेडिसन ब्लू के पास से होटल मैरियट के पास से होते हुए प्रेम निकेतन, जवाहर सर्कल से जा सकेगा।
—जेएलएन मार्ग एवं जगतपुरा से जवाहर सर्कल, सांगानेर की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात जवाहर सर्कल से सिद्धार्थ नगर चौराहा, तारों की कुंट होकर सांगानेर की तरफ जा सकेंगे।