23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘CJP के लोग कांग्रेस वालों के साथ आए थे’, जयपुर में कंवरपुरा स्कूल विवाद पर BJP MLA कैलाश वर्मा का बड़ा आरोप

विधायक कैलाश वर्मा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सीजेपी के लोगों के साथ कांग्रेस वाले आए थे। साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को खुद के पार्टी के लोगों को संभालने की नसीहत दी।
2 min read
Google source verification
bagru mla kailash verma

विधायक कैलाश वर्मा। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर सीजेपी और कांग्रेस यह आरोप लगा रही है कि बीजेपी के गुंडों ने आशुतोष रांका और उनके साथियों के साथ मारपीट की तो दूसरी ओर बगरू से बीजेपी विधायक कैलाश वर्मा ने तीखा पलटवार किया है। विधायक कैलाश वर्मा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सीजेपी के लोगों के साथ कांग्रेस वाले आए थे। साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को खुद के पार्टी के लोगों को संभालने की नसीहत दी।

मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से पूछा कि सीजेपी वालों के साथ कौन लोग आए थे? साथ ही कांग्रेस पार्टी के लोगों को संभालने की नसीहत दी। उन्होंने साफ कहा कि सीजेपी वालों के साथ कांग्रेस की कार्यकर्ता ही आए थे। अगर आप लोग हमारे लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुंडा बता सकते हो तो पहले खुद की गिरेबान में झांक कर देखिए।

कांग्रेस पर यूं किया तीखा पलटवार

विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि आशुतोष रांका के साथ कौन लोग थे, जो दिल्ली की लोकसभा को उखाड़ने की बात कर रहे थे। भारत को नेपाल बनाने की बात कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इनकी फोटो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ में है। रही बात स्कूल की तो ग्रामीणों से बात की है। उनकी सहमति से इसे यहां से नहीं हटाया जाएगा, इसकी मरम्मत की जाएगी।

बीजेपी को सर्टिफिकेट देने वाले वो कौन?

उन्होंने कहा कि सीजेपी ने बिना बात का मुद्दा बनाया है। आरोप लगाना आसान है, लेकिन सत्यता को जानना जरूरी है। सीजेपी का काम सिर्फ ब्लैकमेलिंग का है। वो गांव में आकर ग्रामीणों को बोल रहे हैं कि आपके पास मंदिर बनाने को तो पैसा आ गया। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अगर मुद्दा होता तो गांव के मुखिया से बात करते, प्रिंसिपल से बात करते, एक लेटर देकर चले जाते लेकिन उन्होंने आते ही उल्टा-सीधा बोला। सीजेपी का 48 घंटे का अल्टीमेटम है कि बीजेपी के गुंडों को पकड़ो, अभिजीत भी विरोध करने जयपुर आ सकते हैं। इस पर विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि वे पहले भी आए थे। शहीद स्मारक पर क्या हुआ था, ये किसी से छिपा नहीं है। सरकार सीजेपी से डरने वाली नहीं है। बीजेपी को सर्टिफिकेट देने वाले वो कौन होते हैं?

विधायक बोले- फूंक से स्कूल तैयार नहीं होंगे

सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्थाओं पर सियासी बयानबाजी के बीच बगरू विधायक कैलाश वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है कि 'मैं राजा हरिश्चंद्र नहीं हूं कि एक फूंक मारूं और सारी स्कूलें तैयार हो जाएं।' विधायक ने कहा कि 'ये पता नहीं कौन-सी लंदन की स्कूलों से पढ़कर आ गए। गांव के लोग तो आज भी सरकारी स्कूलों के अंदर पढ़ते हैं।' साथ ही कहा कि विपक्ष माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

Youth Protest